मोहयाल मित्रम् की पाँचवीं वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएँ

मोहयाल समाचार
Spread the love

मोहयाल मित्रम् की गौरवशाली पाँचवीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। इसकी सबसे बड़ी विशेषता सकारात्मक एवं समाजहित से जुड़े समाचारों को प्राथमिकता देना है। यही इसकी बढ़ती लोकप्रियता और विश्वसनीयता का आधार है।

आज के डिजिटल युग में मोहयाल मित्रम् देश-विदेश में बसे मोहयाल समाज को एक सूत्र में जोड़ने का सशक्त माध्यम बन चुका है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि मोहयाल मित्रम् इसी समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ समाज सेवा का अपना यह उत्कृष्ट अभियान निरंतर आगे बढ़ाता रहे।

एचके बख्शी रिटायर डिप्टी डायरेक्टर

मैं अपनी ओर से तथा जालंधर मोहयाल सभा की ओर से मोहयाल मित्रम् परिवार को गौरवशाली पाँचवीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूं।

मोहयाल मित्रम् ने सकारात्मक पत्रकारिता, सामाजिक एकता और मोहयाल समाज की गतिविधियों को देश-विदेश तक पहुँचाने में सराहनीय योगदान दिया है। हम कामना करते हैं कि यह समाचार मंच भविष्य में भी इसी समर्पण और उत्कृष्टता के साथ समाज की सेवा करता रहे तथा निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करे।

— नंद लाल वैद , प्रधान, जालंधर मोहयाल सभा रजि

मोहयाल मित्रम् की पांचवीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई। मोहयाल मित्रम् एक ऐसा डिजिटल प्लेटफार्म है । जिसके माध्यम से मोहयाल बिरादरी की गतिविधियों की जानकारी मिलती हैं। वहीं भावी पीढ़ी को मोहयाल समुदाय से जुड़े रहने की प्रेरणा मिलती हैं।

एसके दत्त , महासचिव जालंधर मोहयाल सभा रजि

मोहयाल मित्रम् की पांचवीं वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएं। मोहयाल मित्रम् बेवसाइट निरंतर चलते हुए हर मोहयाल तक पहुंचे। मोहयाल मित्रम् के द्वारा देश विदेश में बसे मोहयालों के समाचार पढ़ने को मिलते हैं। मेरी सभी मोहयाल भाई बहनों से निवेदन है। वह अपने मोहयाल भाई बहनों को मोहयाल मित्रम् व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने का अनुरोध करें।

विजय छिब्बर उपाध्यक्ष जेएमएस जालंधर 

मोहयाल मित्रम् की पाँचवीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यद्यपि मोहयाल ब्राह्मण समाज की जनसंख्या सीमित है, फिर भी देश की सेना, पुलिस, प्रशासन तथा विभिन्न सरकारी सेवाओं में हमारे समाज का योगदान अत्यंत गौरवपूर्ण रहा है। मोहयाल मित्रम् ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तित्वों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल करने वाले युवाओं को समाज के समक्ष लाकर नई पीढ़ी को प्रेरित करने का सराहनीय कार्य कर रहा है।
हम सभी का दायित्व है कि समाज की प्रतिभाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी मोहयाल मित्रम् तक पहुँचाएँ, ताकि उन्हें उचित सम्मान और व्यापक पहचान मिल सके।
ईश्वर से प्रार्थना है कि मोहयाल मित्रम् निरंतर समाज की एकता, भाईचारे और गौरव को सुदृढ़ करने का यह अभियान सफलता के साथ आगे बढ़ाता रहे।

विनोद बख्शी (वैद) रिटायर्ड: पंजाब एंड सिंध बैंक । मोहयाल नगर, जालंधर शहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *