मोहाली (21 जुलाई2026) परशुराम भवन मंदिर में आयोजित सेवा भारती की बैठक में मंदिर परिसर में बाल संस्कार केंद्र एवं क्लिनिकल पैथोलॉजी लैब शुरू करने का निर्णय लिया गया। प्रधान वीके वैद ने बताया बाल संस्कार केंद्र में कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों को प्रतिदिन शाम 4 से 6 बजे तक निःशुल्क शिक्षा तथा साप्ताहिक संस्कार कक्षाएँ आयोजित की जाएंगी। वहीं क्लिनिकल लैब में प्रतिदिन सुबह रियायती दरों पर आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बैठक के अंत में सेवा भारती के अध्यक्ष श्री बृजेश कपिला एवं श्री अजय गांधी को उनके सामाजिक योगदान के लिए प्रधान वीके वैद ने सम्मानित किया गया। यह पहल शिक्षा, संस्कार और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।



