अशोक चक्र विजेता शहीद लेफ्टिनेंट पुनीत नाथ दत्त को श्रद्धापूर्वक नमन

Uncategorized मोहयाल समाचार
Spread the love

नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026। देश की आन-बान और शान के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अशोक चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित वीर शहीद लेफ्टिनेंट पुनीत नाथ दत्त की शहादत दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर जनरल मोहयाल सभा (GMS) के प्रतिनिधिमंडल एवं गणमान्य सदस्यों ने डिफेंस कॉलोनी के डी-ब्लॉक स्थित लेफ्टिनेंट पुनीत नाथ पार्क पहुंचकर वीर सपूत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को कृतज्ञतापूर्वक स्मरण किया।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित सदस्यों ने कहा कि लेफ्टिनेंट पुनीत नाथ दत्त का जीवन देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और अदम्य वीरता का प्रेरणास्रोत है। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। जनरल मोहयाल सभा ने संकल्प व्यक्त किया कि ऐसे अमर वीरों की गौरवगाथा को समाज और युवाओं तक निरंतर पहुँचाया जाएगा, ताकि राष्ट्रभक्ति की भावना और अधिक सुदृढ़ हो।

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थितजनों द्वारा एक स्वर में “जय हिंद” और “अमर शहीद लेफ्टिनेंट पुनीत नाथ दत्त अमर रहें” के उद्घोष के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *