छिब्बर जाति के जेठेरों का मेला : 27 अक्टूबर

जठेरे मोहयाल समाचार
Spread the love

जालंधर( संदीप छिब्बर) : छिब्बर जाति के जठेरों का मेला 27 अक्टूबर को जालंधर के दिवाली गाँव के पास स्थित कंगनीवाल में बड़ी ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जायेगा। यह जानकारी देते हुए जालंधर मोहयाल सभा के संगठन सचिव संदीप छिब्बर ने बताया कि इस मेले में देश विदेश से ना केवल छिब्बर परिवार बल्कि मोहयालों की अन्य जातियों से सम्बंधित परिवार भी भाग लेंगे। हर साल आयोजित होने वाले इस मेले में हवन , पूजा अर्चना और कीर्तन के साथ साथ जठेरों को याद करते हुए सभी मोहयाल परिवारों की खुशहाली और प्रगति की मंगल कामना की जाती है। इस मेले में बहुत से परिवार ढोल नगाड़ों के साथ अपने घर के नव विवाहित जोड़ो और नवजन्मे बच्चो को माथा टिकवाने लाते हैं और पूजा कर, भेंट चढ़ा कर अपने परिवार की कुशल मंगल की मन्नत मांगते हैं। इस स्थान की देख रेख लांबड़ा के कुक्कु बक्शी परिवार तथा अन्य मोहयाल परिवार कर रहे है और वो हर साल बड़ी मेहनत और श्रद्धा से इस मेले और विशाल भंडारे का आयोजन करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *