सावन कुमार टाक की याद में गीतों भरी शाम : सीनियर एक्टर जुगनू की शिरकत

फिल्मजगत मोहयाल समाचार
Spread the love

फिल्म मेकर सावन कुमार टाक की याद में गीतों भरी शाम में बालीवुड के कलाकारों-कामेडियन ने सावन की याद को उनके सुपरहिट गीतों से सजाया ।

जयपुर : विगत दिनों जाने माने फिल्म निर्माता, निर्देशक और गीतकार सावन कुमार टाक की याद में गीतों भरी शाम का आयोजन महाराणा प्रताप आँडिटोरियम में किया गया। जिसमें बालीवुड से फिल्म अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे,अभिनेता अनिल धवन, हास्य कलाकार ( कामेडियन) अशोक वैद फिल्मी नाम जुगनू से प्रसिद्ध सीनियर एक्टर और अहसान कुरैशी सहित कई हस्तियां उपस्थित रही।
मंच का संचालन प्रिति सक्सेना ने करते हुए एक लघु फिल्म के माध्यम से सावन कुमार टाक के फिल्मी सफर के संघर्ष को दिखाया।
सावन कुमार के गीत ” जिन्दगी प्यार का गीत हैं” को ममता सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया उसके बाद शिंदे ने ‘चांद सितारे,” कौन सुनेगा, और मधुबन खुशबू देता हैं ” सुनाकर सावन कुमार की याद को ताजा कर दिया।

सावन की याद मे गाये गए गीतों में ” जिन्दगी प्यार का गीत है, इसे हर दिल को गाना है “, चूड़ी मजा न देगी,कंगन मजा न देगा..”, चांद सितारे फूल और खुशबू ये तो सारे पुराने हैं.. जैसे सुपरहिट गीतों से शाम सजी।
आडिटोरियम हाऊसफुल रहा। अशोक वैद जुगनू के मंच पर आते ही आडियंस ने उनका अभिनंदन तालियां बजाकर किया। जुगनू ने अपने अंदाज से शानदार प्रस्तुति दी। जिंदगी प्यार का गीत है,इसे हर दिल को गाना पडेगा….
सावन कुमार टाक के भतीजे सुनील टाक ने एक कविता समर्पित करते हुए पूरे परिवार का परिचय करवाया।
गायक विपिन सचदेव, रविन्द्र शिंदे, डिंपल वर्मा और प्यारे चौहान ने सावन कुमार की फिल्मों के हिट गीत सुनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *