राकेश भारद्वाज के सहयोग से अपाहज आश्रम में रात्रि भोजन का आयोजन

मोहयाल समाचार
Spread the love

जालंधर: विगत दिनों भारत विकास परिषद के सभी एक्जीक्यूटिव सदस्यों ने सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत 12 जुलाई 2026 को अपाहज आश्रम में रात के भोजन की श्री राकेश भारद्वाज जी के सहयोग से व्यवस्था की । अपाहज आश्रम के संयोजक श्री तरसेम कपूर जी ने भारत विकास परिषद संस्था के इस प्रोजेक्ट की बहुत प्रशंसा की और सभी का धन्यवाद किया । इसमें विशेष रूप से उपस्थित हुए श्री मनोज हांडा जी प्रान्त वाइस प्रेजिडेंट शाखा अध्यक्ष श्री गुलशन अरोड़ा, इं जसवंत जी, श्री कुलदीप जैन जी, श्री रत्न लाल भगत, श्री जी के बाली, श्री बी बी मल्होत्रा, श्री कुकू भारद्वाज एवं श्री एलएन जोशी स्टेट कन्वीनर इस अवसर पर मौजूद रहें।

उपरोक्त चित्र में श्री जीके बाली वरिष्ठ उपाध्यक्ष जालंधर मोहयाल सभा एवं सदस्य भारत विकास परिषद (आस्था)      श्री गुलशन अरोडा अध्यक्ष भारत विकास परिषद ( आस्था)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *