काव्य और लेखन प्रतिभा से चमकी काश्वी दत्ता, ‘द वर्डस्मिथ ऑफ द ईयर’ सम्मान से हुई सम्मानित

मोहयाल समाचार साहित्य जगत
Spread the love

द कल्याणी स्कूल, पुणे के 12वें फाउंडर्स डे समारोह में 17 वर्षीय छात्रा को उत्कृष्ट साहित्यिक उपलब्धियों के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

कला, साहित्य और रचनात्मक लेखन के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली 17 वर्षीय काश्वी दत्ता को द कल्याणी स्कूल, पुणे के 12वें फाउंडर्स डे समारोह में प्रतिष्ठित “द वर्डस्मिथ ऑफ द ईयर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

काश्वी, पुलकित दत्ता एवं आकांक्षा दत्ता की सुपुत्री हैं। वह स्वर्गीय श्री बलदेव राज दत्ता एवं स्वर्गीय श्रीमती रमा दत्ता की पौत्री तथा श्री सत्येन्द्र कुमार छिब्बर एवं डॉ. नीना छिब्बर की नातिन हैं।

यह सम्मान उन्हें विद्यालय में उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक उपलब्धियों, प्रभावशाली लेखन शैली और रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए प्रदान किया गया। बचपन से ही पुस्तकों की शौकीन काश्वी को पढ़ने और लिखने का विशेष लगाव है। वह लेख और कविताएँ लिखती हैं तथा उनकी अनेक रचनाएँ विभिन्न साहित्यिक संकलनों (Anthologies) में प्रकाशित हो चुकी हैं। अपनी साहित्यिक प्रतिभा के लिए वह कई पुरस्कार भी प्राप्त कर चुकी हैं।

रचनात्मक सोच, बहुमुखी प्रतिभा और साहित्य के प्रति समर्पण ने काश्वी को विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में विशेष स्थान दिलाया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, शिक्षकों, मित्रों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

परिजनों ने कहा कि काश्वी की यह सफलता उसके निरंतर परिश्रम, साहित्य के प्रति प्रेम और सृजनात्मक सोच का परिणाम है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि वह भविष्य में भी नई ऊँचाइयों को छूते हुए परिवार, विद्यालय और समाज का नाम रोशन करती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *