जालंधर: – आयुष दत्ता ने अपना जन्मदिन सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अनूठे ढंग से मनाया। इस अवसर पर आयुष दत्ता, जो डॉ. अजय दत्ता एवं रेनू दत्ता के सुपुत्र, श्रीमती राजकुमारी दत्ता एवं श्री अशोक दत्ता के पौत्र तथा श्रीमती निर्मल बख्शी एवं श्री एच.के. बख्शी के दोहते हैं, ने अपनी बहन अंशिका के साथ सूर्य इंक्लेव पार्क में अर्जुन के पौधे लगाए।
आयुष दत्ता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, उज्ज्वल भविष्य तथा जीवन में निरंतर सफलता की कामना की। सभी ने जन्मदिन को सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की इस प्रेरणादायक पहल की सराहना की।



