होटल बेस्ट वेस्टर्न में दोपहर भोज का आयोजन, जालंधर मोहयाल सभा के पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
जालंधर 7 जुलाई 2026 समाजसेवा और सकारात्मक सोच के लिए विख्यात वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेन्द्र मोहन मेहता ने मंगलवार को अपना 75वां जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने अपने मित्रों एवं शुभचिंतकों को होटल बेस्ट वेस्टर्न में दोपहर के भोजन पर आमंत्रित किया, जहां बड़ी संख्या में मित्रजन उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
प्रातःकाल वरिष्ठ नागरिकों (सीनियर सिटीजन) ने भी श्री मेहता का जन्मदिन मनाते हुए उन्हें स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं। श्री मेहता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी को दोपहर के भोजन के लिए होटल बेस्ट वेस्टर्न में आमंत्रित किया।
इस अवसर पर जालंधर मोहयाल सभा के प्रधान श्री नंद लाल वैद एवं सचिव श्री अशोक दत्ता ने भी होटल पहुंचकर श्री मेहता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर समाजसेवा के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
श्री सुरेन्द्र मोहन मेहता विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। वे अपनी सकारात्मक सोच, सरल व्यक्तित्व और जनहित के प्रति समर्पित कार्यशैली के लिए समाज में विशेष पहचान रखते हैं। उनकी दिनचर्या आज भी सामाजिक एवं लोकहित के कार्यों में व्यतीत होती है, जिससे वे अनेक लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।
श्री मेहता फार्मास्युटिकल क्षेत्र से सेवानिवृत्त हैं। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती किरण मेहता रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं। मेहता जी के दो बेटे हैं दो, बड़ा पुत्र अमेरिका में एक कंपनी में निदेशक के पद पर हैं जबकि छोटा पुत्र नई दिल्ली में बैंक अधिकारी (AGM) है।
श्री मेहता जालंधर मोहयाल सभा के सक्रिय सदस्य हैं और समय-समय पर सभा को अपना बहुमूल्य सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करते रहते हैं। उनके पूर्वज विभाजन से पूर्व तत्कालीन पाकिस्तान के जिला जेहलम के निवासी थे। देश विभाजन के बाद इनका परिवार पंजाब के जिला होशियारपुर में आकर बस गया था। यहां खेती योग्य भूमि सरकार की ओर से प्राप्त हुई।



