लक्ष्य जनहित सोसायटी के संस्थापक दिनेश बक्शी को उनकी निरंतर और समर्पित रक्त सेवाओं के लिए एक बार फिर सम्मानित किया गया है। हर्ष फाउंडेशन, पुणे (महाराष्ट्र) की ओर से उन्हें प्रतिष्ठित “ब्लड डायमंड डोनर” सम्मान से नवाजा गया।
दिनेश बक्शी लंबे समय से रक्तदान जागरूकता और जरूरतमंदों तक समय पर रक्त उपलब्ध करवाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में टीम लक्ष्य लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर रही है।
इस सम्मान से न केवल दिनेश बक्शी के प्रयासों को सराहा गया है, बल्कि यह समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान जैसी महत्त्वपूर्ण सेवा के लिए प्रेरित करेगा।
बिना रुके, बिना थके सेवा में हर कदम — टीम लक्ष्य



