पंचकूला ( 24 अप्रैल 2026) विगत दिनों पचकूला निवासी एवं चंडीगढ़ के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल की कक्षा 9 की मेधावी छात्रा पावनी छिब्बर ने खेल जगत में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 इंटर-स्कूल स्टेट बेसबॉल चैंपियनशिप में पुरस्कार जीतकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
पावनी, श्री शरद छिब्बर की पुत्री हैं, जिन्हें उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए स्कूल शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ द्वारा ₹24,000 की छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके कठोर परिश्रम, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का प्रमाण है।
पावनी की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार को गर्वान्वित किया है, बल्कि पूरे मोहयाल समाज का भी मान बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है, जो यह दर्शाती है कि लगन और मेहनत से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हम पावनी छिब्बर को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।



