मेहनत और लगन का परिणाम – कार्तिके छिब्बर ने CBSE मैट्रिक में 92.8% अंक हासिल किए

मोहयाल समाचार सीबीएसई परिणाम: चमकते मोहयाल सितारे
Spread the love

पठानकोट: 18 अप्रैल 2026 :- सेंट जोसेफ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पठानकोट के मेधावी छात्र कार्तिके छिब्बर ने CBSE बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 92.8% अंक प्राप्त कर अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है।

कार्तिके छिब्बर, पिता श्री दीपक छिब्बर एवं माता श्रीमती नयनसी छिब्बर के सुपुत्र हैं। उनकी इस सफलता पर दादी श्रीमती सुनीता छिब्बर सहित पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है। भाई नित्यान्श छिब्बर और बहन सांची छिब्बर ने भी उनकी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की।

परिवार के अन्य सदस्यों में चाचा श्री दिपेश छिब्बर और चाची श्रीमती कंचन छिब्बर ने कार्तिके की इस उपलब्धि को उसकी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम बताया।

कार्तिके ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के निरंतर सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास ही उनकी सफलता की कुंजी रहे।

स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने भी कार्तिके की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मोहयाल मित्रम् परिवार की ओर से छिब्बर परिवार को बधाई एवं कार्तिकेय को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।

अशोक दत्ता संपादक मोहयाल मित्रम्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *