हरिद्वार: (7मार्च 2026):-
देवभूमि हरिद्वार में जनरल मोहयाल सभा (GMS) से मान्यता प्राप्त सभाओं के अध्यक्षों और सचिवों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत जीएमएस अध्यक्ष श्री विनोद दत्त के अध्यक्षीय संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने संगठन की गतिविधियों, सामाजिक एकता और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार रखे।
बैठक के दौरान विभिन्न सभाओं के प्रतिनिधियों ने समाज से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारे का वातावरण बना रहा। बैठक का समापन मोहयाल रत्न एवं जीएमएस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री पी.के. दत्ता ने अपने प्रेरणादायक शब्दों के साथ किया। कार्यक्रम को सुचारू और सुव्यवस्थित बनाए रखने में सैक्रेटरी जनरल लेफ्टिनेंट कर्नल एलआर वैद की विशेष भूमिका रही।
शाम के समय मोहयाल प्रांगण में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया।
कलाकारों ने कृष्ण लीला पर आधारित अपनी शानदार प्रस्तुति से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मधुर भजनों और मनमोहक अभिनय ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए इसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से अत्यंत प्रेरणादायक बताया ।
समाचार प्रस्तुति: मोहयाल मित्रम् के मित्र वरूण बाली द्वारा


