नई दिल्ली ( 16 फरवरी 2026 ) : – गत दिवस “Vocal For Local” के मंत्र को आत्मसात करते हुए डॉ. दीपक मेहता ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की शक्ति को विश्व पटल पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए इस संदेश को सार्थक बनाते हुए डॉ. मेहता ने इतिहास में पहली बार BBC न्यूज़ की चर्चित काउंटडाउन थीम म्यूज़िक के साथ वोकल मिक्स प्रस्तुत किया है।
यह वही BBC काउंटडाउन म्यूज़िक है, जिसे अब तक केवल इंस्ट्रुमेंटल रूप में ही प्रोड्यूस किया जाता रहा है। किसी भी देश की पारंपरिक गायन शैली का इस प्रतिष्ठित थीम म्यूज़िक के साथ यह पहला फ्यूज़न है, जिसने संगीत जगत में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।
डॉ. दीपक मेहता की इस अनोखी प्रस्तुति को न केवल भारत में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी विभिन्न प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से सराहना मिल रही है। भारतीय शास्त्रीय स्वरों और वैश्विक पहचान वाले म्यूज़िक के इस संगम ने यह सिद्ध कर दिया है कि स्थानीय कला में भी वैश्विक स्तर पर छाने की अपार क्षमता है।
इस ऐतिहासिक फ्यूज़न के बाद डॉ. दीपक मेहता देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय संगीत प्रेमियों के बीच भी आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। उनका यह प्रयोग “Vocal For Local” को केवल एक नारा नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर पहचानी जाने वाली सांस्कृतिक शक्ति के रूप में स्थापित करता है।


