मानवता की सेवा में समर्पित दिनेश बक्शी हुए सम्मानित

मोहयाल समाचार लक्ष्य जनहित सोसाइटी करनाल
Spread the love

करनाल:(2फरवरी 2026)रक्तदान और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर की जा रही उल्लेखनीय सेवाओं को ध्यान में रखते हुए मानवता जन शक्ति फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम में समाजसेवी दिनेश बक्शी को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम करनाल मानव सेवा संघ के सभागार में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया, वहीं वक्ताओं ने दिनेश बक्शी द्वारा रक्तदान जागरूकता, पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सेवाभावी व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं और युवाओं को मानवता की सेवा के लिए आगे आने का मार्ग दिखाते हैं।
सम्मान प्राप्त करते हुए दिनेश बक्शी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए नहीं बल्कि मानवता की सेवा में लगे प्रत्येक स्वयंसेवक के लिए है। उन्होंने भविष्य में भी रक्त और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में समाजसेवी उपस्थित रहे। समारोह का समापन मानवता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया।
प्रस्तुति : मोहयाल मित्रम्

Leave a Reply

Your email address will not be published.