देहरादून (15 फरवरी 2026) मोहयाल सभा प्रेमनगर की सक्रिय सचिव श्रीमती संतोष बाली एवं उनके पति श्री चेतन बली ने अपनी वैवाहिक जीवन की 30वीं वर्षगांठ सादगी एवं पारिवारिक उल्लास के साथ मनाई। दंपति का विवाह 15 फरवरी 1996 को संपन्न हुआ था और इस वर्ष उन्होंने अपने सफल दांपत्य जीवन के तीन दशक पूरे किए।

इस शुभ अवसर की विशेषता यह रही कि 14 फरवरी को उनके सुपुत्र मास्टर लोकेश बाली का जन्मदिन भी मनाया गया, जिससे यह आयोजन परिवार के लिए दोहरी खुशियों का कारण बना।
परिजनों एवं शुभचिंतकों ने श्री चेतन बाली एवं श्रीमती संतोष बाली को विवाह वर्षगांठ की हार्दिक बधाइयाँ देते हुए उनके सुखमय, स्वस्थ एवं दीर्घ दांपत्य जीवन की कामना की। साथ ही मास्टर लोकेश बली को जन्मदिन की शुभकामनाएँ भी दी गईं।


