36वीं बार रक्तदान कर पंकज बाली बने मानवता की मिसाल

मोहयाल सभा अम्बाला शहर मोहयाल समाचार
Spread the love

जालंधर (4 जनवरी 2026) राष्ट्रीय पंजाबी महासभा, जन सेवा आरोग्य केंद्र, अंबाला शहर, भारत विकास परिषद, गीता गोपाल शाखा एवं श्री कृष्ण कृपा परिवार अंबाला शहर के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय श्री रामजी दास चावला जी की पुण्य स्मृति में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन पंचायत भवन, अंबाला शहर में दिनांक 01 फरवरी 2026 को किया गया।
इस अवसर पर मोहयाल सभा अंबाला शहर के महासचिव एवं आजीवन सदस्य जनरल मोहयाल (रजि) नई दिल्ली श्री पंकज बाली ने 36वीं बार रक्तदान कर मानव सेवा की एक और प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत की।

श्री बाली नियमित रूप से समय-समय पर रक्तदान करते आ रहे हैं तथा एक अवसर पर उन्होंने प्लेटलेट्स भी डोनेट किए हैं। वे प्रत्येक तीन माह में रक्तदान को अपना प्रथम कर्तव्य मानते हैं।

उनके निरंतर सामाजिक योगदान और सेवा भावना को देखते हुए उपस्थित संस्था पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें सम्मानित किया। उनके उत्कृष्ट कार्यों से प्रभावित होकर रक्तदान विभाग पी.जी.आई.एम.ई.आर. चंडीगढ़, संयुक्त रक्तदान परिषद यू.टी. चंडीगढ़ द्वारा भी उन्हें प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर श्री पंकज बाली ने भावुक शब्दों में कहा,
“मेरा रक्त का एक-एक कण इस देश की सेवा के लिए समर्पित है। देश सेवा में रक्तदान से बढ़कर और कोई दान नहीं होता।”
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानवता के इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाई और समाज में सेवा एवं सहयोग का संदेश दिया।
समाचार प्रस्तुति:मोहयाल मित्रम्

Leave a Reply

Your email address will not be published.