गुरु रविदास प्रकाश पर्व पर विशाल धर्म सम्मेलन, आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्रीय एकता का संदेश .. संदीप छिब्बर

धार्मिक मोहयाल समाचार
Spread the love

जालंधर (1जनवरी 2026) :- धर्म सम्मेलन आयोजित समिति की ओर से गुरु गोविंद सिंह एवेन्यू में गुरु रविदास जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायी धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित रहा, जिसमें उनकी महान बलिदानी परंपरा और मानवता के लिए दिए गए संदेश को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता पद्मश्री डॉ. हरमोहिंदर सिंह ने गुरु जी के 22 हुक्मनामों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को विस्तार से प्रस्तुत करते हुए समाज को स्वावलंबन, सेवा और समर्पण का मार्ग दिखाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए 1008 श्री बंशीधर महाराज ने कहा कि ऐसे धर्म सम्मेलन समाज में एकता, भाईचारा, संस्कार और संस्कृति को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम हैं।
अक्षरधाम मंदिर के युवा मंडल द्वारा प्रस्तुत लघु नाटिका “फ्रीडम का मोह” ने दर्शकों को सामाजिक मूल्यों और कर्तव्यों पर आत्ममंथन के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि स्वामी जयतीर्थ ने परिवार को सुखी और समृद्ध बनाने के लिए व्यवहारिक विचार साझा किए। संघ प्रचारक चंद्रकांत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला, जबकि विभाग प्रचारक नवदीप जी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस अवसर पर नगर की विभिन्न धार्मिक संस्थाओं एवं सोसायटियों के सहयोग की भूरि-भूरि सराहना की गई।

विशेष रूप से उपस्थित महेश गुप्ता (महानगर सहसंघचालक) , संदीप छिब्बर (नगर संघचालक) , सुमित पासी (भाग कार्यवाह) , ऋषभ मित्तल , मनीश अग्रवाल , सौरव शर्मा , साहिल भंडारी , जगदीश चन्दर , चन्दर वर्मा , रविंदर सिंह , सुरिंदर पासी , तरुण गुप्ता , अश्वनी भण्डारी , सौरव मित्तल , ब्रह्म देव , मनीश शर्मा , जवाहर जी , पंकज शर्मा , संजीव बजाज , पंकज गुलाटी , रवि शर्मा और जालंधर मोहयाल सभा से अशोक दत्ता,लवलीन वैद, भुवनेश बाली,अजय दत्ता, आयुष दत्ता, स्वप्निल छिब्बर, श्रीमती अन्नू छिब्बर,अंशु छिब्बर सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

समाचार प्रस्तुति: संदीप छिब्बर ( नगर संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) संगठन सचिव जालंधर मोहयाल सभा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.