मासिक बैठक : जालंधर मोहयाल सभा रजि

जालंधर मोहयाल सभा मोहयाल समाचार
Spread the love

25 सितंबर: जालंधर मोहयाल सभा रजि की मासिक बैठक ,भाई मतिदास मोहयाल भवन मे प्रधान नंद लाल वैद की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

मोहयाल प्रार्थना के पश्चात सभा की कार्यवाही आरम्भ करते हुए सचिव अशोक दत्ता ने कहा – आज सभी सदस्य मुख्य प्रस्ताव पर ही चर्चा करेंगे ,उससे पहले श्रीमती कविता दत्ता पत्नी स्व.श्री ए.एस.दत्ता, श्रीमती उर्मिला वैद पत्नी स्व.श्री पवन वैद और श्री प्रदीप छिब्बर जो की अपनी संसारिक यात्रा पूरी करते हुए प्रभु चरणों में विराजे गए हैं । इन सभी दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं परिवार को दुख सहन करने की शाक्ति मिले परम पिता परमात्मा से दौ मिंट मौन रहकर प्रार्थना करें।

श्रध्दांजलि देने के बाद सभा के प्रस्ताव पर चर्चा आरम्भ की गई। प्रधान नंद लाल वैद ने उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया जरनल मोहयाल सभा ने एक प्रस्ताव पारित किया जिसके अन्तर्गत मोहयाल बिरादरी में रिश्ते नातो की समस्या के समाधान के लिए इस बार पंजाब में विवाह मिलन समारोह किया जाए इसकी मेजबानी हमारी सभा को दी गई हैं हम सभी को इस आयोजन को सफल बनाना है।
प्रधान नंद लाल वैद ने बताया इस काम की शुरुआत शहर के मध्य एवं मोहयाल भवन के नजदीक रेड क्रास भवन बुक करवा दिया है। अश्विनी मैहता वित्त सचिव ने बताया प्रधान जी की सहमति से केटरिंग भी बुक कर दी है। प्रधान नंद लाल वैद ने सुझाव दिया इस दिन मोहयाल भवन का उद्घाटन भी किया जाए कैसा रहेगा । सभी सदस्यों ने सहमति जताई ।

जी.के.बाली वरि.उपप्रधान ने नीलीमा दत्ता मैहता सचिव (रिश्ते नाते) से से हुई बातचीत से सभा को अवगत कराया.

एस.के.दत्त महासचिव ने उम्मीद की हमारी सभा को मेजबानी का मौका मिला है हमे मेहमाननवाजी में कमी नहीं रहने देनी है।

विशाखा दत्ता मिसेज़ तीज मोहयाल – 2022 पत्नी नवीन दत्ता ने एक खुबसूरत दीवार घडी मोहयाल भवन हेतु भेंट की। सभा की ओर से विशाखा दत्ता का आभार व्यक्त किया गया

संगीता मोहन ने कहा महिला विंग ने प्री दिवाली फंक्शन करना था उसे छह नवंबर के निश्चित कार्यक्रम को देखते हुए स्थागित किया जाता है ।

श्रीमती उषा मोहन कालिया एंव श्री जसविंदर कालिया ने अपने दोहते शिवांश के जन्मदिन पर सभा को ₹ 500/ भेंट किए । सभा की ओर से कालिया परिवार का धन्यवाद एवं शिवांश को आर्शीवाद दिया।
प्रधान नंद लाल वैद ने बताया स्वर्गीय प्रदीप छिब्बर की रस्म उठाया पर छिब्बर परिवार की ओर से ₹ 2100/- सभा फंड में दिए हैं। सभा ने छिब्बर परिवार का आभार व्यक्त किया।

सचिव अशोक दत्ता ने कहा अगामी बैठक में कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा बनाते हुए सदस्यों की डियूटी लगाई जाएगी।

बैठक का समापन प्रधान जी के धन्यवाद से हुआ। जलपान की सेवा नंद लाल वैद और एस.के.दत्त की ओर से की गई।

बैठक में नंद लाल वैद, जी.के.बाली, एस.के.दत्ता, अशोक दत्ता अश्विनी मैहता, ओ.पी.वैद, राजीव दत्ता, नारेश मैहता, जसविंदर कालिया, उकेश बक्शी, अनिवार्य दत्ता एवं उषा मोहन कालिया, संगीता मोहन,विशाखा दत्ता ने बैठक में उपस्थिति दर्ज की।

नंद लाल वैद प्रधान…. एस.के.दत्त महासचिव …अशोक दत्ता सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *