नई दिल्ली 7 नवंबर2025 — देश के गौरवशाली सैन्य इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया, जब राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के प्रख्यात सैन्य अधिकारी मेजर जनरल हर्ष छिब्बर को उनके असाधारण योगदान एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया।
मेजर जनरल छिब्बर ने भारतीय सेना में अपनी सूझबूझ, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति के बल पर कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं। राष्ट्र निर्माण और सैन्य सेवा में उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस गरिमामय समारोह में कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, गणमान्य अतिथि और परिवारजन उपस्थित रहे। यह सम्मान न केवल मेजर जनरल हर्ष छिब्बर के समर्पण का प्रतीक है, बल्कि समूचे मोहयाल समाज के लिए भी गर्व का विषय बना।
जय हिंद! देश ऐसे वीर सपूतों पर गर्व करता है। तारीख ब


