यमुनानगर (3 नवंबर 2025) – गांव जगधोली, जिला यमुनानगर की प्रतिभाशाली बेटी रिया वैद ने UPSC परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे मोहयाल समुदाय का नाम रोशन किया है। वर्तमान में रिया अंबाला कैंट में निवास करती हैं।
रिया वैद, स्व. कैप्टन परसराम वैद एवं स्व. जानकी वैद की प्रिय पौत्री हैं, तथा श्रीमती सरिता वैद और श्री धर्मेंद्र वैद की सुपुत्री हैं। उनके इस असाधारण उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों और मोहयाल समाज में हर्ष और गर्व की लहर है।
यह सफलता रिया की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है, जो आने वाली युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
समाचार: पवन दत्ता यमुनानगर


