मोहयाल आश्रम वृंदावन में संदीप बाली का सराहनीय योगदान

मोहयाल भवन मोहयाल समाचार
Spread the love

भवन परिसर की सफाई, पौधारोपण एवं संरक्षण कार्य से स्वच्छता और हरियाली को नया स्वरूप

वृंदावन :
मोहयाल आश्रम वृंदावन मोहयाल  समुदाय की पहचान बन चुका हैं। विगत दिनों महरौली नई दिल्ली के संदीप बाली द्वारा किया गया श्रमदान और पर्यावरण संरक्षण का कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। उन्होंने आश्रम प्रबंधन की अनुमति और सहयोग से स्वयंसेवक भावना के साथ भवन प्रांगण एवं बाहरी क्षेत्र की सफाई, पौधारोपण, और हरियाली संरक्षण का उल्लेखनीय कार्य संपन्न किया।

सेवा कार्य के दौरान संदीप बाली ने न केवल क्षेत्र की स्वच्छता का ध्यान रखा, बल्कि आश्रम की सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से अनेक पौधे लगाए। इन पौधों की सुरक्षा हेतु हरी जाली (ग्रीन नेट) से चारों ओर बाउंड्री तैयार की गई ताकि उन्हें पशुओं या अन्य बाहरी कारणों से कोई हानि न पहुँचे। साथ ही, पौधों की स्वस्थ वृद्धि के लिए रासायनिक उपचार और उर्वरक का भी समुचित उपयोग किया गया।

संदीप बाली ने कहा कि “आश्रम हमारी सामूहिक आस्था का केंद्र है, इसे स्वच्छ और हराभरा रखना हम सबका दायित्व है।” उनके इस निःस्वार्थ कार्य की सराहना मोहयाल बिरादरी सहित स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा की गई।

आश्रम प्रबंधन ने संदीप बाली के प्रयासों को सेवा, समर्पण और पर्यावरण चेतना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया और कहा कि इस प्रकार के कार्यों से आने वाली पीढ़ियों में स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश जाएगा

संदीप बाली ने बताया उन्होंने समय निकाल कर आश्रम विहार सोसायटी के अध्यक्ष से मिलकर बंद स्ट्रीट लाइट को ठीक करवाने के साथ सड़क की सुचारू रूप से सफाई हो की ओर ध्यान देने की बात रखी तो उन्होंने कहा इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

संदीप बाली “गुरू भाई” महरौली नई दिल्ली ।

प्रस्तुति: संदीप छिब्बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *