नाथद्वारा में बाल साहित्य को सम्मान: ” हौसला का घोंसला ” को मिला ” बाल साहित्य भूषण” का सम्मान

मोहयाल समाचार साहित्य जगत
Spread the love

“हौसला का घोंसला” की लेखिका डा.नीना छिब्बर को ” बाल सहित्य भूषण ” की मानदी उपाधि से नवाजा गया                                                                                

नाथद्वारा, 5 जनवरी 2025: माॅं सरस्वती के आशीर्वाद से बाल साहित्य की प्रथम कहानी की पुस्तक “हौसला का घोंसला” को साहित्य मंड़ल नाथद्वारा द्वारा आदरणीय भगवती देवपुरा जी के स्मृति दिवस पर “बाल साहित्य भूषण” की मानदी उपाधि से नवाजा गया।

इस आयोजन में सम्मान-पत्र, उतरीय, शाल, श्रीफल, श्रीनाथ जी तस्वीर, माला भी प्रदान की गई। नाथद्वारा में साहित्य का महाकुंभ में देश भर के साहित्यकार पधारे थे।

इस पुस्तक को पहले भी हिंदी बाल साहित्य शोध संस्थान दरभंगा बिहार द्वारा “रघुनाथ प्रसाद विकल बाल साहित्य का शिखर सम्मान 2024” से सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.