पत्रकारों ने फूलों के साथ खेली होली- सभी ने खूब लगाए ठहाके

मोहयाल समाचार
Spread the love

सहारनपुर 13 मार्च । भगत सिंह मार्ग स्थित होटल प्रेसिडेंट में बुधवार को पत्रकारों ने होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से फूलों के साथ होली खेलते हुए मनाया रंगारंग कार्यक्रम के संयोजक आरिफ अंसारी, सुरेश कुमार, बिलाल खान व जोगेंद्र कल्याण आए हुए अतिथियों और पत्रकारों का चंदन का तिलक लगाकर स्वागत कर रहे थे। देश रंगों के उत्सव में सराबोर हो चुका है इसी दौरान पत्रकारों की होली में खूब हंसी के गुब्बारे चले हंसी के फुहारो के बीच में सभी अतिथियों ने होली की शुभकामनाएं दी।
सोनाक्षी अरोड़ा व सहज ने राधा कृष्ण की शानदार झांकी प्रस्तुत की जिसे देखकर सभी अतिथियों ने फूलों की बारिश कर आरती उतारी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे संत कमल किशोर, कांग्रेस नेता महेंद्र तनेजा, समाज सेविका सुषमा बजाज, पत्रकार नीना जैन का माल्याअर्पण कर सभी ने स्वागत किया।

रवि बख्शी ने हल्के-फुल्के अंदाज में हसी ठिठोली करते हुए सभी को खूब गुदगुदाया। उनके हास्य व्यंग सुनकर सभी ने खूब लगाए ठहाके।
इस अवसर पर संत कमल किशोर ने कहा होली पर्व आपसी भाईचारे प्रेम का संदेश देता है यह समाज को उल्लास और उमंग की ओर लेकर जाता है रंगों की कोई जात-पात नहीं होती।
श्रीमती पूनम बाली ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व होली सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए।
अशोक शर्मा ,रमेश चंद्र छबीला, आमिर खान ने भी सभी को हंसी के गोलगप्पे खिलाएं।
देर शाम तक चले कार्यक्रम में अनेक पत्रकार व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन आरिफ अंसारी व अशोक शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *