जीके बाली समाजिक संगठन ; भारत विकास परिषद से जुड़े

मोहयाल समाचार
Spread the love

भारत विकास परिषद एक समाजिक संगठन है जो समाज के आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के उत्थान एवं विकास के लिए कार्य करतीं हैं । जालंधर मोहयाल सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीके बाली पिम्स से सेवानिवृत्त हो कर समाजिक संगठन भारत विकास परिषद “आस्था” (विकास रत्न शाखा)के नियमित सदस्य के रूप में शामिल हो गए हैं।
पिम्स( पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ) कालेज में सेवा काल के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों की सहयता मे सक्रिय रूप में शामिल रहें सेवानिवृत्त होने के पश्चात समाज की सेवा करने की इच्छा को पूरा करने के लिए किसी सामाजिक संगठन से जुड़ने के इच्छुक थें । भारत विकास परिषद समाज सेवा के अतिरिक्त विद्यार्थियों के बोद्धिक विकास के लिए कार्य भी करतीं हैं।  जालंधर 16 नवंबर ;  विगत दिनों जालंधर के विभिन्न स्कूलों के कक्षा बाहरवीं तक के विद्यार्थियों के लिए भारत को जाने पर प्रश्न उत्तर सत्र और श्री गुरु तेगबहादुर जी पर भाषण प्रतियोगिता की व्यवस्था की गई। प्रतियोगिता में बडी़ संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों में प्रतिभा का चयन करने के लिए जीके बाली एवं अन्य को निर्णायक का कार्य सौंपा गया। विजेताओं को मेडल और ट्राफी से सम्मानित किया गया.
जीके बाली ने विद्यार्थियों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर विजेता बनने की शुभकामनाएं दीं।

बतादें जीके बाली साईं दास ए एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पुराने छात्र रहें । उन्होंने 1961 से 1967 तक ग्यारहवीं कक्षा तक वहां पढ़ाई की। उन्होंने वर्तमान प्रिंसिपल राकेश शर्मा के साथ स्कूल से जुड़ी अपनी यादों को ताज़ा करतें हुए प्राचार्य के साथ अपने क्लास रूम का दौरा किया और स्कूल के विकास के लिए 11000/- रुपये का दान भी दिया ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *