28 अक्टूबर को राष्ट्रीय व्यापार मंडल, शालीमार गार्डन,उत्तर प्रदेश ने संगीत के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायक एवं संगीतकार दीपक मेहता को उनके संगीत विद्यालय में सम्मानित किया। व्यापार मंडल के गणमान्य सदस्य सौरभ सक्सेना ने ये सम्मान उनको प्रदान किया।
दीपक मेहता ने इसके लिए राष्ट्रीय व्यापार मंडल, शालीमार गार्डन के अध्यक्ष शैलेन्द्र सक्सेना को इसके लिए तहे दिल से धन्यवाद प्रकट किया।
बीते दिनों दीपक मैहता ने जो वीडियों यूट्यूब में डालीं है उसे बहुत पसंद किया जा रहा है । इसे दीपक मैहता ने कलमबद्ध करते हुए अपनी आवाज और संगीत दिया हैं। दीपक मैहता के संगीत विद्यालय से संगीत की शिक्षा प्राप्त कर के विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर अपनी पहचान स्थापित कर रहे हैं।