मोहयाल सभा करनाल द्वारा ” मोहयाल मिलन” समारोह

मोहयाल सभा करनाल मोहयाल समाचार
Spread the love

करनाल 27 अक्टूबर (बख्शी) मोहयाल सभा करनाल द्वारा मोहयाल मिलन समारोह बडी़ धूमधाम से स्थानीय मोहयाल भवन में मनाया गया। स्थानीय मोहयाल परिवारों के अतिरिक्त अलग अलग सभाओं के प्रतिनिधियों के साथ जीएमएस मैनेजिंग कमेटी के सदस्य अध्यक्ष विनोद दत्ता एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीके दत्ता के नेतृत्व में उपस्थित रहें।
मुख्य अतिथि जीएमएस अध्यक्ष विनोद दत्ता और विशेष अतिथि पीके दत्ता वरि.उपाध्यक्ष जीएमएस का गर्मजोशी से सभा के प्रधान एमएस मेहता ,उपप्रधान राजेंद्र कुमार बाली और सचिव अश्विनी दत्ता ,पूर्व अध्यक्ष गुलशन वैद एवं सदस्यों ने किया।
मोहयाल ध्वजारोहण अध्यक्ष जीएमएस विनोद दत्ता ने किया उनके साथ वरि.उपाध्यक्ष पीके दत्ता उपस्थित रहें।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया ( दायं से बायं चित्र में केजी मोहन प्रधान वेस्ट जो़न नई दिल्ली के प्रधान, रमेश दत्ता प्रधान मोहयाल सभा फरीदाबाद एवं उपप्रधान जीएमएस, पीके दत्ता वरि.उपप्रधान , चंद्र शेखर छिब्बर महासचिव मोहयाल सभा वेस्ट जो़न नई दिल्ली एवं प्रधान विनोद दत्ता एवं गुलशन वैद पूर्व प्रधान एम एस करनाल दिखाई दे रहें हैं)

बच्चों द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति

यशिका मेहता, पार्थ मेहता, वरदान वैद काव्या दत्ता ग्रेसी, आहान,सम्राट मोहन एवं अनमोल बाली ने शानदार प्रदर्शन किया।

सभी बच्चों को खूबसूरत उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया ।बच्चों ने बातचीत में बताया वह बहुत खुश हैं।

वयोवृद्ध ओ पी बक्शी जी को मोहयाल कम्युनिटी को जोड़ने व मोहाल भवन को लम्बे समय तक सेवा देने के लिए सम्मानित किया गया । जीएमएस के अध्यक्ष विनोद दत्ता और उपाध्यक्ष पीके दत्ता और उप प्रधान रमेश दत्ता ने वयोवृद्ध ओपी बक्शी जी के सभा को दिये गए योगदान की प्रशंसा करते हुए आर्शीवाद प्राप्त किया।

रक्तदान व पर्यावरण पे काम करने के लिए दिनेश बक्शी सम्मानित किया गया। सम्मानित करते हुए सभा के प्रधान एम एस मेहता साथ मे सचिव अश्विनी दत्ता और पूर्व प्रधान गुलशन वैद।

विशेष तौर पर संमानित किया:-जिनकी शादी हाल में हुई उन्हें सम्मानित किया गया।राहुल बाली,दीक्षा 2022, अभिषेक बाली,सुगंदा मुकुल वैद ,निशा रजत मेहता ,अनुराधा,ईशान बाली,अंशु,डॉक्टर मेनी मेहता ,दीक्षा,निधि वैद दत्ता, कालू दत्ता,राहुल मेहता , नेहा

विशेष चर्चा: वरि.उपाध्यक्ष पीके दत्ता ने अपने संबोधन में प्रस्ताव रखा मोहयाल समुदाय द्वारा स्कूल खोला जाए जिसका समर्थन विपिन मोहन प्रधान मोहयाल सभा यमुनानगर ने किया। विधवा पेंशन बढाने पर भी चर्चा की गई।
मोहयाल युवा शाक्ति को मोहयालियत से जोडने के लिए कार्य योजना बनाई जाए जिससे युवाओं को मोहयाल समुदाय के गौरवमयी इतिहास का पता हो।

मुख्य अतिथि जीएमएस अध्यक्ष विनोद दत्ता ने मोहयाल सभा करनाल को मोहयाल मिलन समारोह के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

के जी मोहन प्रधान वेस्ट जो़न मोहयाल सभा नई दिल्ली, विपिन मोहन प्रधान यमुनानगर मोहयाल सभा ,नीलिमा दत्ता सेकेट्री मैट्रीमोनियल ,रश्मि वैद,ऋतु मोहन प्रधान मोहयाल सभा पानीपत,सतपाल बाली,चंद्रशेखर छिब्बर जनरल सेक्रेटरी वेस्ट जो़न मोहयाल सभा नई दिल्ली ,सुभाष छिब्बर प्रधान मोहयाल सभा पंचकुला,यशपाल मोहन,विनोद मेहता यमुनानगर,पवन वैद अंबाला,सुभाष दत्ता नीलोखेड़ी,संजीव यमुनानगर,विजय मेहता प्रधान ब्राह्मण सभा मॉडल टाऊन करनाल,देवेंद्र सिंह दत्ता,श्री हरि किशन वैद,सुरेंद्र दत्ता,इकबाल नाथ मेहता,ललित बाली,राजेश मेहता,राकेश मेहता ,करणवीर दत्ता और गुरप्रीत कौर ।

प्रधान एमएस मेहता और सचिव अश्विनी दत्ता ने समारोह को सफल बनाने के लिए स्थानीय मोहयाल भाई बहनों, विभिन्न सभाओं के प्रतिनिधियों एवं जीएमएस के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *