जालंधर मोहयाल सभा ने शहीदों के सरताज भाई मतिदास का शहीदी दिवस भाई मतिदास मोहयाल भवन मे मनाया

जालंधर मोहयाल सभा मोहयाल समाचार
Spread the love

जालंधर 9 नवंबर..  जालंधर मोहयाल सभा की ओर से बडी श्रद्धा से शहीदों के सरताज भाई मतिदास का शहीदी दिवस मनाया । भाई मतिदास जी की शहादत को याद करते हुए उनके चित्र के आगे नतमस्तक होकर नमन किया । भाई मतिदास को औरंगजेब के आदेश से दिल्ली के चांदनी चौक में 9 नवंबर 1675 को आरे से चीर दिया गया था। उन्होंने ने औरंगजेब के सभी प्रलोभनों को ठुकराते हुए इस्लाम धर्म न स्वीकारते हुए बलिदान दिया।
जब औरंगजेब ने अन्तिम इच्छा पुछी तो उन्होंने कहा जब मुझे आरे से काटा जाए तब मेरा मुख मेरे गुरु जी की ओर होना चाहिये । भाई मतिदास के बाद इनके छोटे भाई सति दास को को भी इस्लाम धर्म न स्वीकारने पर औरंगजेब के आदेश से रूई में  बांधकर आग लगाने का फरमान सुनाया जिसे सति दास ने स्वीकार कर लिया पर धर्म नही बदला इन महान धर्म रक्षकों को कोटि कोटि प्रणाम करते हुए जालंधर मोहयाल सभा के पदाधिकारी .

दाएं से बायें सचिव अशोक दत्ता, वरि.उपप्रधान जी.के.बाली, कन्वीनर महिला विंग सुमन छिब्बर, प्रधान नंद लाल वैद, सदस्य महिला विंग वंदना छिब्बर, संगीता मोहन,महासचिव एस.के.दत्त एवं वित्त सचिव अश्विनी मैहता ।

कार्यक्रम के समापन के पश्चात जलपान की सेवा महिला विंग की कन्वीनर सुमन छिब्बर की ओर से की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *