जालंधर मोहयाल सभा द्वारा विशेष कार्यकारिणी बैठक

जालंधर मोहयाल सभा मोहयाल समाचार
Spread the love

23 जुलाई: जालंधर मोहयाल सभा की विशेष कार्यकारिणी बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीके बाली की अध्यक्षता में हुई जिसमें अनेक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई ।
मोहयाल प्रार्थना वंदना छिब्बर सदस्य महिला विंग ने पढीं उसके पश्चात महिला विंग ने अपनी अलग से तीज उत्सव मनाने के लिए आफिस मे मीटिंग की सभी उपस्थित सदस्यों ने महासचिव एसके दत्त को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

                                                कन्वीनर महिला विंग सुमन छिब्बर, सदस्य वंदना छिब्बर और संगीता मोहन तीज उत्सव पर विचार मंथन करते हुए

पुरूष वर्ग की बैठक सभा के हाल में की गई । महासचिव एसके दत्त ने प्रस्ताव रखा एक कमरे को गेस्ट रूम बना दिया जाए प्रस्ताव को पारित किया गया ।
चर्चा की गई वाट्सएप ग्रुप में सदस्यों द्वारा यूट्यूब वीडियो, मैसेज अन्य ऐसी बाते फार्वर्ड की जाती हैं जो बेमतलब की होती हैं । इससे बहस जन्म लेती हैं । इस से बचना चाहिए अशोक दत्ता, नरेन्द्र वैद,संदीप छिब्बर ने सुझाव दिया ग्रुप ऐडमिन देखें अगर कोई सदस्य ग्रुप की मर्यादा भंग करता हैं तो उसे फोन करके समझाया जाएं ।

महिला विंग ने अपनी बैठक में तीज उत्सव मनाएं जाने की रिपोर्ट सभा की बैठक में आकर प्रस्तुत की । वंदना छिब्बर ने कहा कन्वीनर सुमन छिब्बर की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया है । तीज उत्सव बडी धूमधाम से 20 अगस्त 2023 को मनाया जाए ।

मीटिंग में महिला विंग द्वारा मनाए जाने वाले प्रस्ताव को पारित करतें हुए सभा की ओर से पूर्ण सहयोग देने का विश्वास दिलाया गया । नरेन्द्र वैद संपादक टाकिंग पंजाब, अशोक दत्ता संपादक मोहयाल मित्रम् ,संदीप छिब्बर एवं संगीता मोहन ने पुरस्कार और तीज उत्सव के स्मृति चिन्ह की सेवा देने कि बात कही ।
सभाकी ओर से दोपहर का भोजन होगा इसकी व्यवस्था अश्विनी मैहता को दी गई।
कन्वीनर महिला विंग सुमन छिब्बर ने साउंड सिस्टम पर जो खर्च होगा उसकी सेवा देने की बात करते हुए कहा प्रधान नंद लाल वैद ने 5000/-रूपये देने की घोषणा की और तीज उत्सव को यादगार बनाने के लिए महिला विंग को सभा की ओर से सहयोग देने का आश्वासन दिया है यह सुनकर सभी सदस्यों ने तालियां बजाकर प्रधान जी का आभार व्यक्त किया ।
संदीप छिब्बर को फोटोग्राफी की जिम्मेवारी दी गई ।

अशोक दत्ता के सुझाव प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी इसी दिन संमानित किया जाए ,सभीने सुझाव का समर्थन कर दिया ।
बैठक की उपस्थिति बहुत अच्छी रही जिसमें जीके बाली, एसके दत्त, प्रदुमन वैद,नरेश कुमार मैहता, अशोक दत्ता, उकेश बख्शी, नरेन्द्र वैद, राजीव दत्ता, संदीप छिब्बर, सतीश मैहता, अश्विनी मैहता, सुमन छिब्बर, वंदना छिब्बर और संगीता मोहन उपस्थित रही।

उकेश बख्शी ने अपने जन्मदिन पर रूपये 1100/- अशोक दत्ता ने अपने पौत्र के जन्मदिन पर रूपये 500/-और प्रदुमन वैद ने रूपये 500/- सभा फंड में भेंट किये। सभा की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
इसबार जलपान की सेवा एसके दत्ता और सुमन छिब्बर की ओर से रही।
आजकी बैठक के अध्यक्ष जीके बाली ने सभी सदस्यों का समयानुसार पहुंचने के लिए आभार व्यक्त किया। जय मोहयाल….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *