लक्ष्य जनहित सोसायटी का रक्तदान शिविर पुलवामा के शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि : एनपी पुंज

मोहयाल समाचार
Spread the love

दिनेश बक्शी, सतीश पांचाल व अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने रक्तदाताओं का बढ़ाया होंसला, किया सम्मानित

करनाल, 14 फरवरी (बक्शी) : लक्ष्य जनहित सोसायटी द्वारा पुलवामा के शहीदों की याद में सेक्टर-6 स्थित रूहानी कृपाल आश्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से शुरू हुआ और 3 बजे तक चला। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। इस अवसर पर सीआरपीएफ के रिटार्यड कमांडेट एनपी पुंज ने मुख्यतिथि के रूप में शिकरत की और रक्तदाताओं को बैज लगाकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। हरियाणा राज्य रक्त संचारण परिषद द्वारा रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिए गए। मुुख्यतिथि एनपी पुंज, लक्ष्य जनहित सोसायटी के अध्यक्ष दिनेश बक्शी ने 205 वी बार रक्तदान किया , सतीश पांचाल व अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व मोमेंटों देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एनपी पुंज ने कहा कि लक्ष्य जनहित सोसायटी के फाउंडर चेयरमैन दिनेश बक्शी ने पुलवामा में शहीद हुए देश के वीरों की याद में रक्तदान शिविर लगाकर सच्ची श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, हम सभी को रक्तदान के लिये आगे आना चाहिए क्योंकि रक्तदान करने से हम किसी दूसरे की जान बचा सकते है। इसलिए हमें रक्तदान जरूर करना चाहिए और अन्य लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। वहीं दिनेश बक्शी व समाजसेवी सतीश पांचाल ने स्वंय भी रक्तदान करके पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया और अन्य लोगों को भी रक्तदान के प्रति जागरूक किया। दिनेश बक्शी व सतीश पांचाल ने कहा कि रक्तदान करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। हम अपने शरीर को अनेकों बीमारियों से बचा सकते है। रक्तदान से शरीर में कोई कमजोरी भी नहीं आती। इसलिए तीन महीने में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर कृष्ण कुमार, निशिकांत, मित्तल, मुनिराज शर्मा, भूपेंद्र नोतना, पंकज कुमार, वासुदेव गौत्तम, नीटू कक्कड़, विनय विज, संदीप रोहिला, योगेश कौशिक सहित बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान शिविर में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *