कविता ,कहानियां, लघुकथा, उपन्यास,मोहयाल समुदाय और मोहयालियत को जोडने वाले लेख एवं शैक्षिक पुस्तकों के लेखक हमारे मोहयाल मित्र के हिंदी विभाग के संपादक मोहयाल गौरव अशोक लव की स्त्री विषयक कहानियां – विश्व पुस्तक मेला जोकि प्रगति मैदान में संपन्न हुआ उसमें सर्वभाषा प्रकाशन के स्टाँल पर अशोक लव की कहानियों की संग्रह पुस्तक ” अशोक लव की स्त्री विषयक कहानियां ” का भी लोकार्पण किया गया। इस पुस्तक का संपादन केशव मोहन पाण्डेय ने किया । इस संग्रह में गत चार दशकों की स्त्रियों पर केंद्रित कहानियां हैं।
