जालंधर मोहयाल सभा द्वारा प्रतिभाशाली मोहयाल बच्चों को किया गया सम्मानित

मोहयाल समाचार
Spread the love

जालंधर मोहयाल सभा द्वारा भाई मतिदास छिब्बर मोहयाल भवन में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पढ़ाई तथा अन्य क्षेत्रों में प्रभावी प्रदर्शन करने वाले मोहयाल छात्रों को शील्ड, प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत में मोहयाल सभा के महासचिव एस के दत्ता ने सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए सभा की विभिन्न गतिविधियों और भावी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का मंच संचालन संगठन सचिव संदीप छिब्बर ने किया और सचिव अशोक दत्ता ने मोहयालो के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताते हुए सभी प्रतिभाशाली छात्रों को बारी बारी पुरस्कार प्राप्त करने हेतु मंच पर आमन्त्रित किया । पुरस्कार मुख्यातिथि तहसीलदार प्रवीण छिब्बर एवं प्रधान नंद लाल वैद के करकमलो दवारा प्रदान किए गए पुरस्कार वित्तरण के बाद सभी प्रतिभाशाली छात्रों ने अपनी सफलता, लक्ष्य और सपनों के बारे में बताया । सभा के अध्यक्ष नंद लाल वैद और कार्यक्रम के मुख्यातिथि तहसीलदार प्रवीण छिब्बर ने प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उन्हें अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया ।

मोहयाल सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जी के बाली और उपाध्यक्ष डा एम बी बाली ने सम्मानित होने वाले बच्चों को बधाई देते हुए कहा आप सब मोहयाल समाज की अमूल्य धरोहर हो तथा आपके हाथों में समाज और देश का भविष्य सुरक्षित हैं। इस अवसर पर सम्मानित होने वाले बच्चों में उपासना दत्ता, स्वपनिल छिब्बर, तिरशला वैद, नैना बाली, आर्यन शर्मा (छिब्बर), संचय छिब्बर, पार्थी वैद, तमन्ना दत्ता, द्रष्टि दत्ता, अक्षिता दत्ता शामिल थे तथा इस अवसर पर कई बच्चों द्वारा गायन, नृत्य, काव्य पाठ आदि प्रतिभायो का प्रदर्शन भी किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अश्विनी मैहता, उकेश बक्शी, राजीव दत्ता, डा रविन्द्र दत्ता, सुमन छिब्बर, संगीता मोहन, वन्दना छिब्बर, अश्विनी दत्ता, सतीश मैहता, अतुल दत्ता, कीर्ति दत्ता, गीता बाली, कुसुम दत्ता,अनु छिब्बर, नीरज दत्ता, गीता बाली, राधा दत्ता, कमला वैद, पंकज दत्ता, अनिल वैद, राजेश वैद, अन्शु छिब्बर, नीतू दत्ता, नीना मैहता, आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के अन्त में प्रधान नन्द लाल वैद ने सभी आये हूए अतिथियों और कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद करने वाले सभी कार्यकारिणी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा भविष्य में बोर्ड़ की सभी परीक्षाओ के मेधावी (प्रतिभाशाली) छात्र -छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। धान नंद लाल वैद ने सभी बच्चों को कहा आप चाहे जिस भी मुकाम पर पहुंच जाए अपनी मोहयालियत को याद रखना आपके संस्कार ही आपकी पहचान बने|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *