धैर्य शर्मा ने 94% अंक हासिल कर बढ़ाया मान, जालंधर मोहयाल सभा ने किया सम्मानित

जालंधर मोहयाल सभा मोहयाल समाचार
Spread the love

जालंधर (20 अप्रैल 2026) : गोल्डन एवन्यू निवासी धैर्य शर्मा, पुत्र बंधू शर्मा एवं रजनी शर्मा तथा पोते श्रीमती विजय कुमारी शर्मा ने 94% अंक प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ विद्यालय का नाम भी रोशन हुआ है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में जालंधर मोहयाल सभा के वरिष्ठ सदस्य एवं विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं संरक्षक सुरिंदर मोहन मेहता ने धैर्य शर्मा के निवास पर पहुंचकर उन्हें खूबसूरत उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने परिवार को हार्दिक बधाई दी और धैर्य को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सुरिंदर मोहन मेहता ने धैर्य को प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहें, ताकि भविष्य में और बड़ी सफलताएं हासिल कर परिवार व समाज का नाम रोशन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *