जे एंड के मोहयाल सभा जम्मू ने श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाई भगवान परशुराम जयंती

मोहयाल सभा जम्मू मोहयाल समाचार
Spread the love

जम्मू (19 अप्रैल  2026) जे एंड के मोहयाल सभा जम्मू द्वारा भगवान परशुराम जयंती का पावन पर्व मोहयाल सरस्वती मंदिर स्थित सभा परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सभा के अध्यक्ष अनिल दीप मेहता ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों एवं शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें धर्म, साहस और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
इस पावन अवसर पर मोहयाल बिरादरी के बड़ी संख्या में सदस्यों ने श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और एकता की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
समारोह के अंत में सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया, जिसके साथ यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *