पठानकोट:18 अप्रैल 2026 :-सेंट जोसेफ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पठानकोट की होनहार छात्रा वर्णिका छिब्बर ने CBSE बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 85.8% अंक प्राप्त कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है।
वर्णिका छिब्बर, पिता श्री दिपेश छिब्बर एवं माता श्रीमती विजयता देव छिब्बर की सुपुत्री हैं। उनकी इस सफलता पर दादी श्रीमती सुनीता छिब्बर बेहद गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।
परिवार में खुशी का माहौल है, जहां उनके भाई स्वस्तिक छिब्बर, तायाजी श्री दीपक छिब्बर, तायीजी श्रीमती नयनसी छिब्बर, भाई नित्यान्श छिब्बर और बहन सांची छिब्बर ने भी वर्णिका को इस उपलब्धि पर बधाई दी। चाची श्रीमती कंचन छिब्बर ने इसे उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया।
वर्णिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई और सकारात्मक सोच ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी वर्णिका की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
मोहयाल मित्रम् परिवार की ओर से छिब्बर परिवार को बधाई एवं वर्णिका को शुभकामनाएं इसी तरह मेहनत और लगन से पढ़ाई करते हुए भविष्य में अपना और परिवार का नाम रोशन करें।
अशोक दत्ता संपादक मोहयाल मित्रम्



