होशियारपुर। धार्मिक आस्था और परंपरा के प्रतीक बाली पराशर जठेरे मेला (चैत्र चौदस) का आयोजन 17 मार्च 2026 (मंगलवार) को गांव नंगल खुर्द, नजदीक माहिलपुर, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर (पंजाब) में श्रद्धा और भक्ति भाव से किया जाएगा।
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:00 बजे नाश्ते के साथ होगी। इसके बाद सुबह 9:00 बजे सुंदरकांड पाठ आयोजित किया जाएगा। तत्पश्चात हवन एवं झंडा रस्म संपन्न की जाएगी।
श्रद्धालुओं के लिए सुबह 11:30 बजे सामूहिक लंगर (भोजन) की व्यवस्था भी की गई है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित मेले में शामिल होकर धार्मिक कार्यक्रम का लाभ उठाएं और परंपरा को आगे बढ़ाएं।
आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए
एस.के. बाली (94636-73197), ए.के. बाली (98157-10669), एम.एल. बाली (98150-40992) तथा ए.के. बाली (79865-65626) से संपर्क किया जा सकता है।


