बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए राजीव विहार आर्मी सोसाइटी निवासी

मोहयाल सभा पंचकुला मोहयाल समाचार
Spread the love

चंडीगढ़, 3 सितम्बर – राजीव विहार आर्मी सोसाइटी, सेक्टर-13, चंडीगढ़ के निवासी मानवता की मिसाल पेश करते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता हेतु सक्रिय रूप से खालसा ऐड संस्था को राहत सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं।

सोसाइटी के कर्नल डी.एस. सरा (प्रेज़िडेंट) और कर्नल के.सी. सकलानी (सेक्रेटरी) के नेतृत्व में सभी निवासियों ने सहयोग किया। इस नेक कार्य के समन्वय की जिम्मेदारी कर्नल सतनाम सिंह बग्गा और सुबाष छिब्बर प्रधान मोहयाल सभा पंचकुला एवं मैनेजिंग कमेटी सदस्य जीएमएस निभा रहे हैं।

3 सितम्बर को खालसा ऐड संगठन को गाँव चिल्ला स्थित गुरुद्वारा साहिब, सेक्टर-81 मोहाली में निम्नलिखित राहत सामग्री सौंपी गई –

53 तिरपाल

100 मच्छरदानियाँ

500 पैक सेनेटरी पैड

100 सेट मसाले (हल्दी, मिर्च और गरम मसाला)

तथा अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएँ व टॉयलेटरीज़।

सारी सामग्री राजीव विहार आर्मी सोसाइटी के निवासियों से प्राप्त दान राशि से खरीदी गई।

इसके अतिरिक्त, अब और अधिक तिरपाल, गद्दे और रेत की बोरियाँ बाढ़ प्रभावित इलाकों की ज़रूरतों के अनुसार उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।

राजीव विहार के निवासियों ने यह संकल्प लिया है कि वे बाढ़ पीड़ितों को निरंतर सहयोग प्रदान करेंगे और इस मानव सेवा को जारी रखेंगे।

समाचार: सुभाष छिब्बर

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राजीव विहार आर्मी सोसाइटी के निवासियों द्वारा मानवता की मदद करके सराहनीय कार्य किया। भविष्य में भी निरंतर मानवता की सेवा जारी करनें की बात कही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.