जालंधर मोहयाल सभा की कार्यकारिणी बैठक : 22 दिसंबर

जालंधर मोहयाल सभा मोहयाल समाचार
Spread the love

जालंधर:- मोहयाल सभा की कार्यकारिणी बैठक प्रधान नंद लाल वैद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत मोहयाल प्रार्थना से हुई। मोहयाल प्रार्थना को सचिव अशोक दत्ता ने पढा़।
बैठक में स्वर्गीय श्री चेतन छिब्बर, उमेश वैद और ओमप्रकाश दत्ता( ओपी दत्ता) को मौन रहकर भावपूर्ण श्रध्दांजलि दी गई । परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की गई दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान हों , परिवार को दुख सहने की शाक्ति मिलें।

हर माह की तरह ” महिने का मोहयाल रविनंदन चौधरी (शेरू) एवं बेस्ट वाट्सएप यूजर आफ द मंथ श्रीमती प्रवीण दत्ता को घोषित किया गया।

सभा द्वारा साल 2024 में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा करतें हुए आगामी 2025 में सभा द्वारा मनाएं जानें आयोजनों के प्रस्ताव रखें गए । सचिव अशोक दत्ता ने बताया आने वाला साल 2025 जालंधर मोहयाल सभा के लिए प्लैटिनम जुबली हीरक जयंती होगा । सभा की स्थापना साल 1950 में चौधरी धर्मदेव दत्ता ने करतारपुर साईकिल वर्कस ,रैनक बाजार में रखीं थीं । निर्णय लिया गया आगामी बैठक में हीरक जयंती संबंधी विचार किया जाएगां।


हर महीने की तरह खुशियां मिल बाटें कार्यक्रम में प्रदुम्न वैद ने अपने जन्मदिन की खुशी मोहयाल भवन में केक काटकर मनाईं। सभी सदस्यों ने प्रदुम्न वैद का मुहं मिठा किया और स्वस्थमय, दीर्घायु ,सुख-समृद्धि की कामना करते हुए हार्दिक बधाई दीं।
प्रदुम्न वैद ने सभा फंड में ग्यारह सौ रुपये का सहयोग दिया।
राजीव दत्ता ने अपनी मैरिज ऐनिवर्सरी पर सभा फंड में पांच सौ रुपये और तीन सौ रुपये प्रयागराज कुंभ को हरियावल पंजाब के मिशन हरित कुंभ को सफल बनाने में सहयोग दिया।
सचिव अश्विनी मैहता ने 23 नवंबर से 22 दिसंबर तक सभा को मिले आर्थिक सहयोग की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
प्रधान द्वारा सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया । बैठक का समापन जय मोहयाल से हुआ। सभी सदस्यों को गर्मागर्म समोसा,अलसी की पिन्नी के साथ गर्म चाय और स्वादिष्ट केक परोसा गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *