मासिक बैठक – मोहयाल सभा अम्बाला शहर

मोहयाल सभा अम्बाला शहर मोहयाल समाचार
Spread the love

मोहयाल सभा अम्बाला शहर की मासिक बैठक 3 जुलाई को अध्यक्ष जे.पी मैहता की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में पहली बार आने वाले मोहित दत्ता 561 सैक्टर10 अम्बाला शहर। हिना मैहता पुत्री हर्ष मैहता न्यू प्रताप नगर अम्बाला शहर और रजनी वैद की पुत्री महक वैद का सभा की ओर से स्वागत किया गया।
दुखद समाचार- मोहयाल सभा की कार्यवाही से पहले दो मिंट मौन रह कर दिवंगत आत्मा ओम् कंवल बख्शी 5-प्रेम नगर जोकि 30 जून को अपनी संसारिक यात्रा पूरी करके स्वर्ग सिधार गए थे उनकी आत्मा को सद्गति मिले ईश्वर से प्रार्थना की गई उन्हें अपने चरणों मे विराजे ओम् कंवल बख्शी ईशान बख्शी के पिताजी थे। ईशान बख्शी यूथ मोहयाल सभा के सदस्य हैं। ईशान की माताजी ने अपने पति की स्मृति में 1000/रूपये मोहयाल सभा अम्बाला को भेंट किए।
जन्मदिन एवं सालगिरह पर बधाइयां- सभा ने उन सभी को जन्मदिन एवं सालगिरह की बधाई दी जिनके जन्मदिन और शादी की सालगिरह जुलाई में है।
सभा को दान व सहयोग राशि भेंट – स्नेह प्रभा दत्त की पुत्री नेहा दत्ता पत्नी ऋषि कांत जोशी ने मोहयाल आश्रम हरिद्धार के सौदर्यीकरण के लिए 1100/- रू. भेट किए सभा द्वारा जोशी परिवार का आभार व्यक्त किया गया।
मोहित दत्ता 561-सैक्टर 10 अम्बाला शहर ने 500/- रू मोहयाल सभा अम्बाला शहर को भेंट किए अश्विनी बख्शी ने सभा की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया।
17 अप्रैल 2022 को प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मान समारोह मे जो विद्यार्थी आ नही सके उन्हें अध्यक्ष जे.पी.मैहता ने संमानित किया।
1 – चेष्टा दत्ता पुत्री समिता दत्ता और मोहित दत्ता 561 / सैक्टर 10 अम्बाला शहर।
2 – हिना मैहता पुत्री हर्ष मैहता प्रताप नगर अम्बाला शहर।


3 -महक वैद पुत्री रजनी वैद और राजीव वैद कुरुक्षेत्र ,महक वैद अध्यक्ष जे.पी.मैहता की मेधावी दोती है।
अश्विनी बख्शी ने बैठक में सदस्यों को जानकारी दी जरनल मोहयाल सभा द्वारा हर साल प्रतिभाशाली मोहयाल विद्यार्थियों को संमानित किया जाता हैं अब 80% अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी पात्र होंगे पहले 85% अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी पात्र थे।
अध्यक्ष जे.पी.मैहता ने सभा को जानकारी दी 7अगस्त को मोहयाल भवन मे वैवाहिक मिलन होने जा रहा है। विवाह योग्य लडके और लडकियों के माता पिता एवं अभिभावकों से अनुरोध है वह इस का लाभ उठाए – 20 जुलाई से पहले अपने बच्चों के बायो डाटा भेजे सभी सदस्यों से अपील है वैवाहिक मिलन की सूचना अधिक से अधिक मोहयाल भाई बहनों तक पहुचाएं।

अश्विनी बख्शी ने बताया मनीषा दत्ता ने युवा मोहयालों के लिए गूगल मीट पर एक शानदार कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजित किया अभिषेक मैहता  , आर्यन बख्शी और दिवांश बख्शी ने इस अति उपयोगी सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया।
अश्विनी बख्शी ने सभा को बताया हर्ष मेहता की पुत्री प्रेरणा मेहता ने हरियाणा स्कूल ऑफ एजुकेशन बोर्ड की 10वीं कक्षा में 85 प्रतिशत अंको से शानदार सफलता प्राप्त की है। सभा की ओर से बधाई दी गई।
बैठक का समापन शांति पाठ के पाठ के साथ हुआ। अध्यक्ष जे.पी.मैहता ने बैठक में आने वाले सभी मोहयालजनों का धन्यवाद किया।

जे.पी.मैहता प्रधान  9416447497                                                                                        अश्विनी बख्शी महासचिव  9992211065

Leave a Reply

Your email address will not be published.