सुनील दत्ता एवं अनीता दत्ता ने मनाई शादी की सिल्वर जुबली

मोहयाल समाचार शादी की सालगिरह
Spread the love

सुनील दत्ता एवं अनीता दत्ता ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह 25 सितंबर को परिवार संग मनाई इस शुभ दिन पर दत्ता परिवार की ओर से 3000/-रू.जालंधर मोहयाल सभा को 6 नवंबर को आयोजित होने वाले मोहयाल मिलन समरोह के लिए सप्रेम भेंट किए । मोहयाल सभा की ओर से दत्ता दंपति को हार्दिक शुभकामनाएं दीं “आप का वैवाहिक जीवन सुखमय एवं मधुरमय बना रहे”
सुनील दत्ता में मोहयाली संस्कार अपने परिवार से मिले । सुनील दत्ता के पिता स्व.श्री के.सी,दत्ता मोहयाल सभा के प्रधान व संरक्षक रहे ।
सुनील दत्ता स्वयं यूथ मोहयाल सभा से लेकर जालंधर मोहयाल सभा की हर जिम्मेदारी को बाखूबी निभाते है । सभा के वित्त सचिव रहते हुए ( मोहयाल भवन का निर्माण कार्य संपन्न हुआ)  इस समय सभा के कार्यकारिणी सदस्य हैं । सुनील दत्ता के दो पुत्र बडा साहिल दत्ता कैनेडा में शिक्षा प्राप्त कर रहा है छोटा पुत्र चन्दन दत्ता स्थानीय कालेज में शिक्षा प्राप्त कर रहा है ।

मोहयाल मित्रम् की ओर से सुनील दत्ता एवं अनीता दत्ता को शादी की 25वीं सालगिरह पर बधाई……. अशोक दत्ता मुख्य संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *