नई दिल्ली:- प्रख्यात संगीतकार, गायक, गीतकार एवं गंधर्व म्यूज़िक अकादमी के निदेशक डॉ. दीपक मेहता ने अपनी गौरवशाली उपलब्धियों में एक और अंतरराष्ट्रीय मुकाम जोड़ते हुए यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (USABWR) द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड प्राप्त किया है।
यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स एक वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त रिकॉर्ड संस्था है, जो असाधारण उपलब्धियों का सम्मान करती है तथा कंटीन्यूअस प्रोफेशनल डेवलपमेंट (CPD) के अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करती है।
डॉ. दीपक मेहता को भारत एवं एशिया के प्रथम व्यक्ति के रूप में मान्यता प्रदान की गई है, जिन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को समर्पित सभी 13 गीतों का लेखन, संगीत-निर्देशन, संगीत निर्माण (प्रोडक्शन), संगीत संयोजन (अरेंजमेंट) तथा गायन पूरी तरह एकल रूप से किया। यह अद्वितीय उपलब्धि संगीत के क्षेत्र में उनके समर्पण, रचनात्मकता और उत्कृष्ट योगदान का प्रमाण है।
डॉ. दीपक मेहता गंधर्व म्यूज़िक अकादमी के निदेशक हैं, जो शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1, साहिबाबाद, गाज़ियाबाद में स्थित है। वे वर्षों से संगीत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए अनेक प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रशिक्षित कर रहे हैं तथा संगीत के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों की श्रृंखला में डॉ. मेहता को संगीत के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. शंकर दयाल शर्मा द्वारा राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय संगीत सम्मान (नेशनल अवॉर्ड इन म्यूज़िक) से भी सम्मानित किया जा चुका है।
इस नवीनतम अंतरराष्ट्रीय सम्मान के साथ डॉ. दीपक मेहता ने एक बार फिर भारत का गौरव विश्व मंच पर बढ़ाया है। उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय संगीत जगत के लिए प्रेरणास्रोत है तथा देशभर के कलाकारों को उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचने के लिए प्रेरित करती है।



