रिज़ुल मेहता की शानदार उपलब्धि

मोहयाल समाचार
Spread the love

जालंधर (13अक्तूबर 2025)  विगत दिनों बैडमिंटन खिलाड़ी रिज़ुल मेहता पुत्री नीरू मेहता एवं हर्ष मेहता पौत्री सुनीता मेहता एवं रिटायर प्रिंसिपल कीर्ति मेहता (अंडर-15 वर्ग) ने खेल जगत में एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
उन्होंने CISCE स्पोर्ट्स ज़ोनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर कांस्य पदक  प्राप्त किया और तीसरा स्थान हासिल किया।

उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके समर्पण और मेहनत का परिणाम है, बल्कि आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की संभावनाओं का संकेत भी देती है।
जालंधर मोहयाल सभा के सम्मान समारोह में रिजुल मेहता के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बधाई दी गई।

समाचार: मोहाली मित्रम्

Leave a Reply

Your email address will not be published.