करनाल के दिनेश बक्शी ने फिर से दिखाया अपना बड़ा दिल, 87वीं बार प्लेटलेट्स दान किया!

मोहयाल समाचार
Spread the love

करनाल, 03 मार्च 2025: लक्ष्य जनहित सोसाइटी के फाउंडर दिनेश बक्शी ने एक बार फिर अपने बड़े दिल का परिचय दिया है। उन्होंने कल्पना चावला कॉलेज और अस्पताल में भर्ती एक मरीज को अपने प्लेटलेट्स दान किए। यह मरीज एनीमिया से पीड़ित था और उसके प्लेटलेट्स काउंट 3000,0 तक गिर गया था।

दिनेश बक्शी ने इससे पहले भी 27 फरवरी को एक कैंसर पेशेंट को प्लेटलेट्स दान किया था। यह उनकी 87वीं प्लेटलेट्स दान थी, और इसके अलावा उन्होंने 135 बार रक्तदान भी किया है।

दिनेश बक्शी की इस बड़ी दिली की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। उनकी इस नेक काम की वजह से कई लोगों की जान बचाई जा सकी है। दिनेश बक्शी को उनके इस महान काम के लिए धन्यवाद और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.