मोहयाल सभा मोहाली की मासिक बैठक : 13 अक्टूबर

मोहयाल सभा मोहाली मोहयाल समाचार
Spread the love

मोहाली: मोहयाल सभा की मासिक बैठक अध्यक्ष वीके वैद की अध्यक्षता में जसवीर सिंह भिमवाल(कैशियर) के निवास स्थान 433 ,फेज़ नंबर 1 एस ए एस नगर मोहाली में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत गायत्रीमंत्र पाठ के उच्चारण एवं मोहयाल प्रार्थना करनें के पश्चात हुई।

बैठक की शुरुआत में महासचिव केवल कृष्ण छिब्बर द्वारा गत 11 अगस्त 2024 को एडवोकेट राकेश मोहन के निवास 178 गोबिंद नगर, नाडा रोड,नया गांव में हुई बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई गई। सभी सदस्यों ने कार्यवाही का अनुमोदन किया।
बैठक में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया आगामी दिपावली एवं नववर्ष पर मोहयाल परिवारों संग 14 दिसंबर 2024 (शनिवार) को शानदार समारोह आयोजित किया जाएगा इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति अंशदान 700/-रूपये निधारित किया गया ।
स्थान और कार्यक्रम की जानकारी सदस्यों से सांझी की जाएगी।
जन्मदिन बधाई : वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण वैद को उनके 80 वें जन्मदिन पर सभी सदस्यों की ओर से हार्दिक बधाई दी गई।
स्वास्थ्य लाभ की कामना : किरण दत्ता पत्नी राकेश दत्ता जोकि हृदय रोग संबंधी समस्याओं से उपचार करवा रहीं हैं। ईश्वर उन्हें शीर्घ स्वास्थ्य लाभ दें। ईश्वर से प्रार्थना की गई।
मेजबान भिमवाल परिवार का आभार व्यक्त किया गया।
मेजबान श्रीमती एवं श्री जसवीर सिंह भिमवाल के परिवार द्वारा आतिथ्य सत्कार एवं मेजबानी के लिए समस्त सदस्यों की ओर से अध्यक्ष वीके वैद ने आभार व्यक्त किया।
भिमवाल परिवार की ओर से मिठाईयां, बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक, केक,चाय और स्वादिष्ट दोपहर का भोजन परोसा गया।
परिवार द्वारा गर्मजोशी भरे स्वागत की अत्यधिक सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *