मोहयाल सभा पंचकुला ने लेफ्टिनेंट जनरल बीकेएन छिब्बर को किया सम्मानित

मोहयाल सभा पंचकुला
Spread the love

पंचकुला 5 मई :- मोहयाल सभा पंचकुला के अध्यक्ष सुभाष छिब्बर की अध्यक्षता में चंडीगढ़ हवेली, कलाग्राम,कालका शिमला हाईवे मनीमाजरा में आयोजित विशेष समारोह में

मोहयाल सभा पंचकुला के संरक्षक पंजाब के पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल बीकेएन छिब्बर को मोहयाल बिरादरी के प्रति उनके महान योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रधान सुभाष छिब्बर ने कहा वास्तव में हमारी मोहयाल सभा पंचकुला के लिए एक महान क्षण हैं।
एक महान वयक्तित्व और स्टैनच मोहयाल का सम्मान करनें के लिए समारोह में शामिल होने वाले सभी माननीय सदस्यों का सभा की ओर से हार्दिक धन्यवाद किया गया।
समारोह में सरंक्षक डीएस बाली, वाइस एडमिरल और पूर्व महानिदेशक सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाएं रजत दत्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोनिका छिब्बर, सोनम छिब्बर पुत्र बीकेएन छिब्बर एवं पोत्री यशिका छिब्बर, उपाध्यक्ष परवीन छिब्बर, संयुक्त सचिव शशि मैहता, संयुक्त सचिव युवा विंग संजय छिब्बर एवं प्रबंधन समिति के सदस्य शरद छिब्बर ,ब्रिगेडियर बीएम बख्शी, वरिष्ठ सेना अधिकारी कर्नल वीएन दत्त, कर्नल अश्विनी मोहन,कर्नल बीएन बाली, कर्नल आरएन बाली, कर्नल रमेश बाली, चंडीगढ़ मोहयाल सभा के अध्यक्ष और जीएमएस प्रबंधक कमेटी के सदस्य जज बाली, मोहयाल सभा पंचकुला के पूर्व अध्यक्ष सुरेश दत्ता एवं अमित दत्ता सचिव मोहयाल सभा पंचकुला ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

समारोह में बीकेएन छिब्बर नें सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपने विचार सांझे किये।

लेफ्टिनेंट जनरल बीकेएन छिब्बर सभा के अध्यक्ष सुभाष छिब्बर से मोहयाल समुदाय के उत्थान और एकता एवं भाई चारें को लेकर बातचीत करतें हुए किसी विशेष पर मुस्कान मुंद्रा में।
अध्यक्ष सुभाष छिब्बर ने सभी माननीय सदस्यों का समारोह में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *