मोहयाल सभा मोहाली की मासिक बैठक : 13 अगस्त

मोहयाल सभा मोहाली मोहयाल समाचार
Spread the love

मोहयाल सभा मोहाली की मासिक बैठक प्रधान वीके वैद की अध्यक्षता में 13अगस्त को सुनील बाली के निवास स्थान 41 ग्राउंड फ्लोर, सेक्टर 117 ,एस.ए.एस नगर,मोहाली (पंजाब) में हुई।
बैठक की शुरुआत गायत्री मंत्र के पाठ और मोहयाल प्रार्थना पढने के पश्चात शुरू हुई।
पिछले माह तारीख 16/07/23 की बैठक के विवरण सभा के पीआरओ अजय वैद ने पढकर सुनाएं यह बैठक कमलेश मैहता के निवास 2472 सनी एन्क्लेव, ग्रेटर मोहाली, सेक्टर 125, खरड़, एस.ए.एस नगर मे हुई थी।

श्रद्धांजलि

मोहाली मोहयाल सभा के सभी सदस्यों ने श्री वी.के. वैद जी (मोहाली मोह्याल सभा के अध्यक्ष) के छोटे भाई श्री शिव वैद जी को श्रद्धांजलि के रूप में दो मिनट का शोक मनाया। उनका 01-08-2023 को मुकेरियां (पीबी) में निधन हो गया। दुखी सदस्यों ने ईश्वर से पूरे परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति और साहस देने की प्रार्थना की ।

कार्यसूची

1 डा.विवेक राय छिब्बर ने सभा को 500/- रूपये भेंट किए सभा द्वारा आभार व्यक्त किया गया। डा.छिब्बर ने उपस्थित सदस्यों के साथ धार्मिक सुझाव सांझा किये।
2- कमलेश मैहता ने स्वतंत्रता दिवस पर अपनी मधुर आवाज में देशभक्ति गीत गाकर बैठक की शुरूआत की ।
3- उषा अग्रवाल ने सभा को 500/- रूपये भेंट किये और अपनी मधुर आवाज में एक भजन भी सुनाया। सभा द्वारा धन्यवाद किया गया।
4- सभा की ओर से जसबीर भिमवाल को खरड़ मे नए तीन बीएचके फ्लैट खरीदने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

एक बार फिर मोहाली मोहयाल सभा के सभी सदस्यों ने डॉक्टर विवेक राय छिब्बर जी की माता श्रीमती इंद्रजीत कौर लॉ जी और श्रीमती मीना बख्शी जी के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

मेजबान सुनील बाली परिवार की ओर से सभी सदस्यों को स्वादिष्ट दोपहर के भोजन के साथ विभिन्न प्रकार की स्वादिष्ट मिठाइयाँ, बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक, केक, चाय और विभिन्न प्रकार की सब्जियाँ परोसें जाने पर आभार व्यक्त किया गया ।

बाली परिवार ने सभी मोहयालों को आमंत्रित और स्वागत करके आतिथ्य का एक और अच्छा संकेत दिखाया है ।

दोपहर करीब तीन बजे गायत्री मंत्रों के साथ इस माह की मोहाली मोहयाल सभा का समापन हुआ ।

वी. के. वैद (अध्यक्ष)

9814211639

संदीप वैद (महासचिव)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *