डा.रेणु बाली हिंदी विभागाध्यक्ष ने गौरवमयी सेवा पूर्ण की

बधाई मोहयाल समाचार
Spread the love

डा.रेणु बाली पत्नी सुनील बाली 29 वर्ष की शानदार सेवा करतें हुए ,हिंदी विभागाध्यक्ष के पद से,वसंतराव नाईक शासकीय कला व समाज विज्ञान संस्था, नागपुर से 31 जुलाई 2023 को सेवानिवृत्त हुई । इस शुभ अवसर पर कालेज की और से भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गिरीश गांधी ने की । समारोह के प्रमुख अतिथि डा.वेद प्रकाश मिश्रा, डा.वंदना खुशालानी,डा.ओम प्रकाश मिश्रा डा.वीणा दाढे़,डा.लोकेंद्र सिंह, डा.साधना शिलेदार एवं दयाशंकर तिवारी उपस्थित रहे। सभी महानुभावों ने डा. रेणु बाली के व्यक्तित्व पर बोलते हुए प्रसंसा की मधुरभाषिणी, मिलनसार डा.बाली की एक विशेष पहचान रही। समारोह में प्रीतिभोज की विशेष व्यवस्था की गई थी।
सभी सहकर्मियों ने डा.बाली को सेवानिवृत्ति की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं सेवा निवृत्त जीवन आनंदमयी, स्वस्थमय बीते। सेवानिवृत्ति के शुभ दिन पर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार गोपाल कृष्ण छिब्बर ने डा.बाली को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं सेवा निवृत्ति के बाद हर दिन खुशियों भरा व्यतीत हो..

मोहयाल मित्रम् परिवार की ओर से डा.रेणु बाली को हार्दिक बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *