पंचकूला मोहयाल सभा की कार्यकारिणी की बैठक

मोहयाल सभा पंचकुला मोहयाल समाचार
Spread the love

9 जुलाई,(पंचकूला):- मोहयाल सभा पंचकूला की विशेष कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष सुरेश दत्ता के निवास पर संपन्न हुई ।
बैठक की शुरुआत गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हुई ।
सचिव अमित दत्ता ने माननीय सदस्यों का स्वागत किया एवं बैठक के दौरान लंबित मुद्दे रखे उन मुद्दों पर चर्चा की गयीं।


वरिष्ठ अधिवक्ता डी.एस.बाली संरक्षक मोहयाल सभा ने सुझाव दिया कार्यकारिणी एवं जरनल हाऊस की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जानी चाहिए । उपस्थित सभी सदस्यों ने संरक्षक बाली के प्रस्ताव का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया ।
बैठक में खुशी का समाचार सुनाया गया गारिमा दत्ता पुत्री रेवा दत्ता एवं दिनेश दत्ता पौत्री कांति दत्ता एवं सुरेश दत्ता को योग्यता के आधार पर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में एमबीए में प्रवेश मिला। उपस्थित सभी सदस्यों ने दत्ता परिवार एवं बेटी गारिमा दत्ता को शानदार सफलता की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं ।
संरक्षक डी.एस.बाली, वरि.उपाध्यक्ष सुभाष छिब्बर, उपाध्यक्ष मोनिका छिब्बर, सचिव अमित दत्ता एवं श्रीमती प्रवीण दत्ता, चंदर , शशि मैहता उपस्थित रही ।
बैठक के समापन के पश्चात मेजबान अध्यक्ष सुरेश दत्ता के आवास पर दत्ता परिवार संग मिलकर दोपहर के भोजन का आनंद लिया ।
बैठक का समापन जय मोहयाल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ ।

             सुभाष छिब्बर.. मोहयाल सभा, पंचकूला
             एवं सदस्य प्रबंधक कमेटी जरनल मोहयाल सभा, नई दिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *