जालंधर 8 जुलाई:- विगत दिनों मैहता कृष्ण कुमार अपनी 95 साल की संसारिक यात्रा पूरी करते हुए परलोक सिधार गये। वह बडे मिलनसार थे। वह एम ई एस से सेवानिवृत्त होकर राष्ट्र स्वयंसेवक के सक्रिय सदस्य थे। समाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढचढकर सहयोग करतें थे।
मैहता जी अपने पीछे संस्कारवान अरूण मैहता- सुनीता मैहता बेटा बहू। प्रणव मैहता- वाणी(पौत्र- पौत्रबहु बच्चे आयान और अयांश)प्रियंका-गौरव( पौत्री जमाई एवं बच्चे पीहू और आरू) पौत्री अर्पिता छोड़ गए हैं।
मैहता जी मोहयाल सभा के सक्रिय सदस्य रहें।महालक्ष्मी मंदिर में रस्म पगड़ी/उठाया एवं अन्तिम प्रार्थना पर सगे संबंधियों के अलावा मैहता परिवार के मित्रजनों के साथ बडी संख्या में मोहयाल समुदाय से जुड़े सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
जालंधर मोहयाल सभा रजि.के प्रधान नंद लाल वैद, महासचिव एसके दत्त, सचिव अशोक दत्ता, सदस्य अनिल मैहता छिब्बर, अनिल वैद, अजय वैद, पार्थ वैद के अतिरिक्त विजय कुमार दत्ता, राघव दत्ता, सतीश मैहता ने मैहता परिवार को सवेदना दी।
