मोहयाल सभा पंचकुला की मासिक बैठक चंडीगढ़ हवेली में संपन्न

मोहयाल सभा पंचकुला मोहयाल समाचार
Spread the love

 

बैठक मे उपस्थित मोहयाल भाई-बहनों और युवाओं की उत्साह भरी ग्रुप फोटो

चंडीगढ़ 24 दिसंबर: मोहयाल सभा चंडीगढ़ की मासिक बैठक 24 दिसंबर, दिन रविवार को सुबह ग्यारह बजे सचिव अमित दत्ता द्वारा गायत्री मंत्र के उच्चारण से आरंभ हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष सुरेश दत्ता ने स्वास्थ्य कारणों से सभा के अध्यक्ष पद को स्वइच्छा से छोडने का प्रस्ताव रखा और कहा गत तीन वर्षों से अधिक समय तक अध्यक्ष पद पर रह कर मोहयालियत की सेवा की परन्तु मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता इस लिए मेरे प्रस्ताव को स्वीकार किया जाए।

सभा ने प्रस्ताव को पारित करतें हुए सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष छिब्बर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की मंजूरी दे दी।
इस मासिक बैठक में लगभग 56 सदस्यों ने भाग लिया
सभा के मुख्य संरक्षक लैफ्टिनेंट जरनल बीकेएन छिब्बर पूर्व राज्यपाल पंजाब ने सदस्यों से कहा सभा की मजबूती के लिए नियमित बैठकें आयोजित करते रहने की सलाह दीं। साथ ही अपने पैतृक गांव, जो अब पाकिस्तान में है ,उस समय की यादों को सांझा किया।

संरक्षक डीएस बाली अपनी लिखित पुस्तक उमेश बाली पुत्र स्व.श्री दर्शन लाल बाली प्रधान जगाधरी वर्कशॉप एवं सदस्य जीएमएस मैनेजिंग कमेटी को भेंट करतें हुए ।
मोहयाल सभा के संरक्षक डीएस बाली ने शायरी पर अपनी पुस्तकें सदस्यों को वितरित की और उन्होंने मधुर गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुंग्ध कर दिया। नवनिर्वाचित घोषित अध्यक्ष सुभाष छिब्बर ने सभी का बैठक में उपस्थिति दर्ज करने पर आभार व्यक्त किया एवं उम्मीद की भविष्य की होने वाली बैठकों में स्वयं आएंगे और अपने मोहयाल भाई बहनों को प्रेरित करेंगे । विशेष तौर पर सभा की नारी शक्ति मोनिका छिब्बर व परवीन दत्ता उपाध्यक्ष, शशि मैहता संयुक्त सचिव ,चंदर और नित्या द्वारा पंचकुला मोहयाल सभा को दिए जा रहें सराहनीय सहयोग और भूमिका की सराहना की।

बैठक के समापन पर जय मोहयाल के घोष के साथ सभी ने दोपहर के भोजन का आंनद उठाया।

कर्नल अश्विनी मोहन और कर्नल वीके दत्त साथ में धर्मपत्नी वीना दत्त

अध्यक्ष चुने जाने के पश्चात सुभाष छिब्बर मुख्य संरक्षक लैफ्टिनेंट जरनल बीकेएन छिब्बर एवं संरक्षक डीएस बाली के साथ।

प्रस्तुति: अमित दत्ता सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *